1 जनवरी 2026 - 14:41
गज़्ज़ा के बाद वेस्ट बैंक पर जायोनी सैनिकों के हमले तेज़ 

जायोनी सैनिकों ने वेस्ट बैंक के विभिन्न क्षेत्रों पर धावा बोलकर, कई फिलिस्तीनी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।

अहलुलबैत न्यूज एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार, जायोनी सैनिकों ने वेस्ट बैंक के विभिन्न क्षेत्रों पर धावा बोलकर, कई फिलिस्तीनी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।
वेस्ट बैंक के शहर तुबास में कब्जाधारी जायोनी सैनिकों के हाथों एक फिलिस्तीनी का अपहरण हुआ, जबकि बिरजीत और कूबर बस्तियों पर भी ज़ायोनी आतंकी सैनिकों के हमलों की खबरें मिली हैं।
तम्मून, रासल-आरूद, सईर, अकबा और कई अन्य फिलिस्तीनी बस्तियों और शहरों से भी जायोनी सैनिकों के हमलों की खबरें आ रही हैं।
जानकार सूत्रों के अनुसार, जायोनी सरकार ने वेस्ट बैंक में अवैध बस्तियों के निर्माण की गति भी बढ़ा दी है।
बताया जा रहा है कि जायोनी सरकार की नियोजन समिति ने जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट पर स्थित "सानूर" जायोनी बस्तियों में 126 और आवासीय इकाइयों के निर्माण की मंजूरी दे दी है।
जायोनी मंत्री बेजलेल स्मोत्रिच ने इस कदम पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि हम सानूर में नई कालोनियां बनाकर वेस्ट बैंक के उत्तरी क्षेत्रों से पीछे हटने के अपमान को मिटा देंगे!

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha